इराक़ में दाइश ने 12 लोगों को ज़िंदा जला दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44712-इराक़_में_दाइश_ने_12_लोगों_को_ज़िंदा_जला_दिया
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मानवता के ख़िलाफ़ एक और भयानक अपराध अंजाम देते हुए इराक़ के इलहविजा शहर में कई लोगों को लोहे के पिंजरे में बंद करके ज़िंदा जला दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१७ ०५:०५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश ने 12 लोगों को ज़िंदा जला दिया

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मानवता के ख़िलाफ़ एक और भयानक अपराध अंजाम देते हुए इराक़ के इलहविजा शहर में कई लोगों को लोहे के पिंजरे में बंद करके ज़िंदा जला दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, दाइश के आतंकवादियों ने शहर से फ़रार होने की कोशिश करने के आरोप में 12 लोगों को ज़िंदा जलाकर मार डाला।

इराक़ी सैनिकों के हाथों लगातार हार से बौखलाकर तकफ़ीरी आतंकवादी आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

विशेषकर मूसिल में दाइश की तथाकथित ख़िलाफ़त का बोरिया बिस्तरा लिपट जाने से तकफ़ीरी आतंकवादियों में काफ़ी निराशा पाई जाती है।

मूसिल के बाद अन्य इलाक़ों की आज़ादी के क्रम से घबरा कर आतंकवादियों की कोशिश है कि आम नागरिकों को इन इलाक़ों से नहीं निकलने दें और लड़ाई में उन्हें इंसानी ढाल के रूप में इस्तेमाल करते रहें। msm