क़तर ने सऊदी अरब की शर्तों को ठुकरा दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44716-क़तर_ने_सऊदी_अरब_की_शर्तों_को_ठुकरा_दिया
क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों की शर्तों के सामने नहीं झुकेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०२, २०१७ १२:१२ Asia/Kolkata
  • क़तर ने सऊदी अरब की शर्तों को ठुकरा दिया

क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों की शर्तों के सामने नहीं झुकेगा।

शनिवार की रात क़तर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने इटली में कहा, दोहा सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन की 13 शर्तों को स्वीकार नहीं करेगा, इसलिए कि उनकी यह मांगें देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि दोहा अनुकूल परिस्थतियों में रियाज़ के साथ वार्ता के लिए तैयार है।

क़तर के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों की शर्तों को ऐसे समय में ठुकरा दिया है कि जब इन देशों की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा ख़त्म होने वाली है।

इन चार देशों ने क़तर के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के लिए 13 शर्तें रखी थीं और इन्हें मानने के लिए 10 दिया का समय दिया था।

सऊदी अरब की मुख्य शर्तों में ईरान, हिज़्बुल्लाह और मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संबंधों को तोड़ना, अलजज़ीरा नेटवर्क को बंद करना और तुर्की के सैन्य अड्डे को हटाना था। msm