सीरिया के पास कोई रासायनिक हथियार नहीं हैः
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44822-सीरिया_के_पास_कोई_रासायनिक_हथियार_नहीं_हैः
सीरिया के उप विदेशमंत्री ने बल दिया है कि सीरिया के समस्त रासायनिक हथियार तबाह हो चुके हैं और इसकी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी पुष्टि की है और सीरिया के पास कोई भी रासायनिक हथियार नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१७ १८:४९ Asia/Kolkata
  • सीरिया के पास कोई रासायनिक हथियार नहीं हैः

सीरिया के उप विदेशमंत्री ने बल दिया है कि सीरिया के समस्त रासायनिक हथियार तबाह हो चुके हैं और इसकी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी पुष्टि की है और सीरिया के पास कोई भी रासायनिक हथियार नहीं हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ देशों ने सीरिया में रासायनिक हथियारों को समाप्त करने की मांग की थी और अगले बहानों के दृष्टिगत इस प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति नहीं जताई और फिर हमने देश के बाहर इन हथियारों को समाप्त करने के प्रस्ताव की मांग की।

सीरिया के उप विदेशमंत्री ने कहा कि ओपीसीडब्लयू के निरिक्षकों ने सीरिया में जहां पर भी जाने की इच्छा व्यक्त की, उनको जाने दिया गया और सीरिया सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में किसी भी स्थान पर जाने से उन्हें रोका नहीं दिया।

सीरिया के उप विदेशमंत्री  ने कहा कि ओपीसीडब्ल्यू की जांच सीरिया के शत्रु, अतिग्रहणकारी और आतंकवादियों को शरण देने वाले के रूप में तुर्की में हुई किन्तु इस जांच का कोई महत्व नहीं है और इस जांच में जो गवाह पेश किए गये हैं वह सब आतंकवादी थे।

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अमरीकी अधिकारियों ने एक बार फिर दावा किया कि सीरिया की सरकार विरोधियों पर रासायनिक हमले की तैयारी कर रही है। रूस और उसके घटकों ने अमरीकी अधिकारियों के इस बयान को सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की भूमिका बतायी थी।

सीरिया के सूत्रों ने आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के सीरिया के कफ़रिया और ख़ान शैख़ून में रासायनिक हमलों की योजना की सूचना दी है। (AK)