मस्जिदुल अक़सा की हर स्थिति में रक्षा की जाएगीः फ़िलिस्तीनी नेता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44850-मस्जिदुल_अक़सा_की_हर_स्थिति_में_रक्षा_की_जाएगीः_फ़िलिस्तीनी_नेता
फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आनंदोलन के नेता ने कहा है कि मस्जिदुल अक़सा पर होने वाले हर हमले को रोकेंगे चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१७ १०:२७ Asia/Kolkata
  • मस्जिदुल अक़सा की हर स्थिति में रक्षा की जाएगीः फ़िलिस्तीनी नेता

फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आनंदोलन के नेता ने कहा है कि मस्जिदुल अक़सा पर होने वाले हर हमले को रोकेंगे चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए।

रफ़त अलियान ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी अधिकारियों को फ़िलिस्तीनी जनता का आहृवाना करना चाहिए के वे मस्जिदुल अक़सा पर ज़ायोनी कालोनीवासियों के हमलों के मुक़ाबले में डट जाएं।  उन्होंने कहा कि हमें हर स्थिति में मस्जिदुल अक़सा की सुरक्षा करनी होगी चाहे इसमें हमारी जान ही क्यों न चली जाए।

लंबे समय से मस्जिदुल अक़सा, यहूदी कालोनीवासियों के हमलों का लक्ष्य बनी हुई है।  यहूदी कालोनीवासी, मस्जिदुल अक़सा पर हमले करके मुसलमानों की पहचान मिटाने के प्रयास कर रहे हैं।  वे लोग इसका यहूदीकरण करना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि यहूदी कालोनीवासियों के हमलों से मस्जिदुल अक़सा की सुरक्षा करते हुए अबतक 320 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।