आतंकी सीरिया में रासायनिक हमले की तैयारी में व्यस्तः रूस
Jul ०६, २०१७ ११:१२ Asia/Kolkata
रूस का कहना है कि आतंकवादी, सीरिया में रासायनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका की ओर से हवाई हमला करवाने के उद्देश्य से आतंकवादी, सीरिया में रासायनिक हमले की तैयार कर रहे हैं। मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा है कि इस बात के पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी, रासायनिक शस्त्र बनाने वाले उपकरणों को रक़्क़े से दैरूज़्ज़ूर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस काम से आतंकवादियों का उद्देश्य, अमरीका के हवाई हमले की भूमिका प्रशस्त करना है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी सीरिया में सक्रिय आतंकवादी, रासायनिक हमला करके उसका दोष सीरिया की सरपर पर मढ़ चुके हैं।
टैग्स