सीरिया में एक और आतंकी हमला
Jul ०६, २०१७ १३:१९ Asia/Kolkata
पश्चिमी सीरिया के हमा प्रांत में गुरूवार को होने वाले विस्फोट में कई नागरिक हताहत और घायल हुए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को एक आत्मघाती ने हमा में एक चेकपोस्ट पर अपने वाहन में विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट के परिणाम स्वरूप 9 लोग हताहत और घायल हुए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। इस विस्फोट में भारी नुक़सान हुआ।
इससे पहले रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के अत्तहरीर स्कवाएर पर आतंकवादी विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट के परिणामस्वरूप 20 लोग घायल हो गए थे।
इसी बीच सीरिया के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि देश के सुरक्षाबल, आतंकवादियों को दंडित करने में बिल्कुल भी आनाकानी नहीं करेंगे।
टैग्स