यमनी सैनिकों के हाथों 5 सऊदी अतिक्रमणकारी ढेर हुए।
यमनी सैनिकों ने देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांतों तइज़ और जोफ़ में 5 सऊदी अतिक्रमणकारियों को मार गिराया है।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमन के एक सैन्य सूत्र का कहना है कि यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने स्वाला शहर में 3 सऊदी अतिक्रमणकारियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 2 अन्य को तइज़ में भीषण झड़पों के दौरान मार गिराया।
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने जोफ़ के अलमतून शहर में दुश्मन के कई सैन्य वाहनों को भी नष्ट कर दिया।
शनिवार को भी यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब के नजरान प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे को काट्यूशा मिसाइलों से निशाना बनाया था।
ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर हवाई हमले कर रहा है, इन हमलों में अब तक हज़ारों निर्दोष लोगों की मौत हो गई है और देश का आधारभूत ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया है। msm