ईरान से युद्ध की योजना बन चुकी हैः क़तरी राजदूत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45156-ईरान_से_युद्ध_की_योजना_बन_चुकी_हैः_क़तरी_राजदूत
स्पेन में क़तर के राजदूत ने क़तर के घेराव के दुष्परिणामों की ओर संकेत करते हुए दावा किया कि कुछ लोग क्षेत्र में ईरान से सीधे टकराव के प्रयास में हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०९, २०१७ १६:३० Asia/Kolkata
  • ईरान से युद्ध की योजना बन चुकी हैः क़तरी राजदूत

स्पेन में क़तर के राजदूत ने क़तर के घेराव के दुष्परिणामों की ओर संकेत करते हुए दावा किया कि कुछ लोग क्षेत्र में ईरान से सीधे टकराव के प्रयास में हैं।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन में क़तर के राजदूत मुहम्मद बिन जेहाम अलकेवारी ने दावा किया है कि क्षेत्र में ईरान से सीधे टकराव की योजना तैयार हो चुकी है।

उन्होंने स्पेन के मैड्रिड रणनैतिक शोध केन्द्र में भाषण देते हुए कहा कि हमको कूटनयिक संबंधों के तोड़ लिए जाने और देश के घेराव के कारण अभूतपूर्व संकट का सामना है।

उन्होंने इस प्रक्रिया के जारी रहने को ख़तरनाक बताया और कहा कि इस विषय के कारण पूरा क्षेत्र सैन्य छावनी में परिवर्तित हो जाएगा।

क़तरी राजदूत ने कहा कि आज जो कुछ क़तर के साथ हो रहा है संभव है कि वह कल फ़ार्स की खाड़ी के किसी दूसरे देश के साथ हो।

उन्होंने क्षेत्र के हालिया संकट को बहुत ख़तरनाक बताया और कहा कि कुछ लोग इस मामले को सैन्य दिशा की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क़तर पर यह आरोप है कि वह आतंकवाद का समर्थन करता है और कुछ लोग दूसरों पर हमला करने के लिए आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग करते हैं।

उन्होंने ईरान और क़तर के संबंधों के बारे में कहा कि तेहरान और दोहा के संबंध रणनैतिक और अहम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ईरान से टकराव की पूरी योजन तैयार हो चुकी है। (AK)