जनता ने तकफ़ीरियों के षड्यंत्र विफल बना दिएः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने हमा शहर की नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्थानीय हस्तियों से मुलाक़ात में कहा कि जनता की जागरूकता और चेतना से देश में चरमपंथी तकफ़ीरी विचारधाराओं को फैलाने के दुश्मनों के समस्त षड्यंत्र विफल हो गये।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने इस मुलाक़ात में बल दिया कि सीरिया की जनता ने आतंकवादियों की ओर से थोपे गये युद्ध का डटकर मुक़ाबला किया और जनता के भीषण प्रतिरोध से देश की जनता को थोड़ा सा भी नुक़सान नहीं पहुंचा और यह सीरिया की जनता की चेतना और सेना पर उसके पूर्ण विश्वास और देश से प्रेम की देन है।
इस मुलाक़ात में बश्शार असद ने आतंकवाद और चरमपंथ से संघर्ष में देश की सरकार का साथ देने और तकफ़ीरी विचारधारा के सामने डट जाने पर बल देते हुए कहा कि सीरिया की शक्ति और क्षमता, देश की जनता की एकता व एकजुटता में है जिसने देश के भीतर घुसपैठ बनाने के दुश्मनों के समस्त षड्यंत्रों को विफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (AK)