इस्राईली सैनिकों के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45346-इस्राईली_सैनिकों_के_हमले_में_दो_फ़िलिस्तीनी_शहीद
फ़िलिस्तीन में इस्राईली सैनिकों की गोली से दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए। यह घटना पश्चिमी तट के जेनीन शरणार्थी शिविर के इलाक़े में बुधवार की सुबह हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१७ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद

फ़िलिस्तीन में इस्राईली सैनिकों की गोली से दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए। यह घटना पश्चिमी तट के जेनीन शरणार्थी शिविर के इलाक़े में बुधवार की सुबह हुई।

फ़िलिस्तीन के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राईली सेना ने दोनों फ़िलस्तीनियों पर उस समय हमला कर दिया जब वह सैनिकों पर ग्रेनेड फ़ेंकना चाहते थे।

एक युवा घटना स्थल पर ही शहीद हो गया जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

अकतूबर 2015 से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं में कम से कम 277 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए जबकि 41 अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिक मारे गए हैं।