सीरिया पर फिर अमरीकी गठबंधन का हवाई हमला, छह हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45392-सीरिया_पर_फिर_अमरीकी_गठबंधन_का_हवाई_हमला_छह_हताहत
अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के हसका प्रांत में बमबारी करके कई नागरिकों को हताहत कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१७ १९:४५ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर फिर अमरीकी गठबंधन का हवाई हमला, छह हताहत

अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के हसका प्रांत में बमबारी करके कई नागरिकों को हताहत कर दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित दाइश विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के युद्धक विमानों ने बुधवार को हसका प्रांत के शदादी शहर के दक्षिण में स्थित जबूर गांव के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें दो महिलाओं सहित छह नागरिक मारे गये। इस हवाई हमले में नागरिकों के घरों और उनकी संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा है।

अमरीका और उसके घटक कुछ देशों ने अगस्त 2014 से आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष के बहाने, सुरक्षा परिषद और दमिश्क़ सरकार की अनुमति के बिना हमले आरंभ किए हैं।

इसी मध्य सीरिया के वाॅर मीडिया सेन्टर ने बताया है कि सेना के विमानों ने एक बार फिर लेबनान से लगी सीरिया की सीमा के निकट पश्चिमी क़लमून के फ़लीता क्षेत्र में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों पर हमले किया।

इसी मध्य सीरिया और रूस के युद्धक विमानों ने बुधवार को दैरिज़्ज़ूर हवाई अड्डे के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित जफ़रा गांव में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

सीरिया की सेना ने पिछले महीने से पूर्वी क्षेत्रों की ओर अपना अभियान आरंभ किया है और इस कार्यवाही के जारी रहने से दैरिज़्ज़ूर का परिवेष्टन टूट जाएगा। (AK)