ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 3 फ़िलिस्तीनी शहीद
Jul १४, २०१७ ०८:०० Asia/Kolkata
मस्जिदुल अक़सा पर आक्रमण के दौरान तीन फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।
शुक्रवार को मस्जिदुल अक़सा के दरवाज़े पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में तीन फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए। इसी बीच ज़ायोनी शासन के संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि फ़िलिस्तीनियों पर किये गए इस आक्रमण में दो ज़ायोनी सैनिक भी मारे गए। इस झड़प के बाद मस्जिदुल अक़सा में फ़िलिस्तीनियों को जाने से रोका जा रहा है।उधर फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने सूचना दी है कि ज़ायोनी सैनिक, फ़िलिस्तीनी महिलाओं को भी मस्जिद में जाने से रोक रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने तीन फ़िलिस्तीनी महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया।
ज्ञात रहे कि अक्तूबर 2015 से क़ुद्स इन्तेफ़ाज़ा आरंभ हुआ है जिसके दौरान ज़ायोनी सैनिकों के हाथों 330 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।
टैग्स