हमा में सीरियाई सेना का आप्रेशन कई आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45470-हमा_में_सीरियाई_सेना_का_आप्रेशन_कई_आतंकी_ढेर
सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों ने हमा शहर के पूरब में कई गावों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
  • हमा में सीरियाई सेना का आप्रेशन कई आतंकी ढेर

सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों ने हमा शहर के पूरब में कई गावों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।

सीरियाई सेना ने अपने घटकों की मदद से हमा शहर के निकट स्थित गावों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की और साथ ही आस पास की पहाड़ियों पर अपनी पोज़ीशन मज़बूत कर ली।

इस कर्यवाही में सेना ने आतंकियों के शस्त्रागार को धमाके से उड़ा दिया जिसमें कम से कम 20 आतंकी मारे गए हैं।

सिलमिया शहर में भी सीरियाई सेना को सफलता मिली है और कई आतंकी मारे गए हैं।

इसी बीच यह सूचना भी है कि रक़्क़ा नगर में कुर्द बलों और दाइशी आतंकियों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं।

सीरिया के अधिकतर मोर्चों पर आतंकियों को लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है।