सीरिया शांति वार्ता का अगला चरण सितंबर में होगा
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा ने कहा है कि सीरिया शांति वार्ता का अगला चरण सितंबर के महीने के आरंभ में होगा।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा ने कहा कि सीरिया को आतंकवाद से मुक्ति दिलाना, संयुक्त राष्ट्र संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीरिया संकट का एकमात्र समाधान राजनैतिक वार्ता है।
ज्ञात रहे कि सीरिया शांति वार्ता का सातवां चरण सोमवार को आरंभ हुआ था जो शुक्रवार को समाप्त हो गया।
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा ने कहा कि वार्ता के अगले चरण में भाग लेने के लिए सीरिया सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने घोषणा कर दी है। बश्शार जाफ़री के नेतृत्व में सीरिया सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्तूरा के साथ जेनेवा में चौथे चरण की वार्ता की।
सीरिया में संकट 2011 से देश के क़ानूनी राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए सऊदी अरब, अमरीका और तुर्की सहित उसके घटकों के समर्थित आतंकवादियों के व्यापक हमले से आरंभ हुआ। (AK)