सऊदी अरब ने फैलाए सूडान के सामने अपने हाथ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45506-सऊदी_अरब_ने_फैलाए_सूडान_के_सामने_अपने_हाथ
सऊदी अरब ने सूडान से सैनिकों की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१७ १०:१५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने फैलाए सूडान के सामने अपने हाथ

सऊदी अरब ने सूडान से सैनिकों की मांग की है।

यमन में बुरी तरह से फंसने के बाद सऊदी अरब ने सूडान से मांग की है कि वह अपने सैनिकों को यमन भेजे।सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने सूडान के राष्ट्रपति से और सैनकों की मांग की है।

अरबी-21 चैनेल के अनुसार यमन के प्रतिरोधकर्ताओं के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब को यमन में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  इन समस्याओं में से एक, सैनिकों की कमी है।  इसी बात के दृष्टिगत सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने सूडान के राष्ट्रपति उमर अलबशीर से अपने सैनिकों को यमन भेजने का अनुरोध किया है।

इसी बीच सूडान के राष्ट्रपति ने कहा है कि यदि सऊदी अरब एक हज़ार सैनिकों के बदले हमे एक अरब डालर दे सकता है तो हम अपने सैनकों को यमन भेजने के लिए तैयार हैं।

इस सूत्र के अनुसार यमन में सऊदी गठबंधन सेना के बहुत से सैनिकों के मारे जाने के बाद सऊदी अरब अब सैनिकों की ओर से चिंतित हो गया है।