हश्दुश्शाबी इराक़ी जनता के समर्थन के लिए ईरान का आभारी है
Jul १८, २०१७ २०:४७ Asia/Kolkata
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख ने इराक़ी जनता का समर्थन करने के लिए ईरान का आभार व्यक्त किया है।
मंगलवार को मूसिल की आज़ादी के लिए एक जश्न का आयोजन किया गया, इस समारोह को संबोधित करते हुए अबू मेहदी अलमोहंदिस ने कहा, ईरान और लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने हमेशा ही इराक़ी जनता और स्वंय सेवी बलों का समर्थन किया है।
ग़ौरतल है कि इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने 10 जुलाई को आधिकारिक रूप से दाइश के क़ब्ज़े से मूसिल की आज़ादी का एलान किया था।
दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके घटक देशों के समर्थन से इराक़ के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जिसे इराक़ी सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से आज़ाद करा लिया। msm
टैग्स