हश्दुश्शाबी इराक़ी जनता के समर्थन के लिए ईरान का आभारी है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45738-हश्दुश्शाबी_इराक़ी_जनता_के_समर्थन_के_लिए_ईरान_का_आभारी_है
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख ने इराक़ी जनता का समर्थन करने के लिए ईरान का आभार व्यक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१७ २०:४७ Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी इराक़ी जनता के समर्थन के लिए ईरान का आभारी है

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख ने इराक़ी जनता का समर्थन करने के लिए ईरान का आभार व्यक्त किया है।

मंगलवार को मूसिल की आज़ादी के लिए एक जश्न का आयोजन किया गया, इस समारोह को संबोधित करते हुए अबू मेहदी अलमोहंदिस ने कहा, ईरान और लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने हमेशा ही इराक़ी जनता और स्वंय सेवी बलों का समर्थन किया है।

ग़ौरतल है कि इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने 10 जुलाई को आधिकारिक रूप से दाइश के क़ब्ज़े से मूसिल की आज़ादी का एलान किया था।

दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके घटक देशों के समर्थन से इराक़ के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जिसे इराक़ी सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से आज़ाद करा लिया। msm