रूस ने इराक़ को दिये टी-90 टैंक
Jul २०, २०१७ ०९:२२ Asia/Kolkata
इराक़, रूस से सैकड़ों टी-90 टैंक ख़रीद रहा है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति के सैन्य मामलों में सलाहकार ने इस बात की पुष्टि की है कि बड़ी संख्या में टी-90 नामक रूसी टैंक, इराक़ ने ख़रीदे हैं।
विलादिमीर कूज़ीन ने बताया कि इराक़ हमसे बड़ी संख्या में टैंक ख़रीद रहा है। उन्होंने बताया कि इस सौदे की क़ीमत लगभग एक अरब डालर है। कुछ जानकारों का कहना है कि रूस निर्मित टी-90 नामक सैकड़ों टैंक, इराक़ ने ख़रीदे हैं।
इससे पहले यह कहा गया था कि इराक़ 2017 में रूस से टी-90 नामके 73 टैंक ख़रीदने जा रहा है। एक रूसी जानकार का कहना है कि इन टैंको की संख्या सैकड़ों में है जिनमें से कुछ इराक़ को दिये जा चुके हैं जबकि बाक़ी को बाद में इराक़ भेजा जाएगा।
टैग्स