तुर्क सैनिकों का एक अन्य दल क़तर पहुंचा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45866-तुर्क_सैनिकों_का_एक_अन्य_दल_क़तर_पहुंचा
तुर्की के प्रतिरक्षामंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि क़तरी सैनिकों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के उद्देश्य से उनके सैनिकों का एक अन्य दल क़तर पहुंचा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २१, २०१७ १३:०९ Asia/Kolkata
  • तुर्क सैनिकों का एक अन्य दल क़तर पहुंचा

तुर्की के प्रतिरक्षामंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि क़तरी सैनिकों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के उद्देश्य से उनके सैनिकों का एक अन्य दल क़तर पहुंचा है।

समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के रक्षामंत्रालय ने बताया है कि इन सैनिकों को दोहा-अंकारा के मध्य होने वाले समझौते के अंतर्गत क़तर भेजा गया है।

समाचारिक सूत्रों ने तुर्की से कतर जाने वाले इन सैनिकों की संख्या 28 बताई है।

ज्ञात रहे कि तुर्की की संसद ने कतर सैनिक भेजने के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके कुछ ही दिनों के बाद तुर्क सैनिकों को क़तर भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि क़तर और तुर्की के मध्य संबंधों के तनावग्रस्त हो जाने और सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों द्वारा कतर से संबंध विच्छेद कर लिये जाने के बाद तुर्की ने क़तर का समर्थन किया है। MM