क़तर के साथ वार्ता नही होगीः सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45914-क़तर_के_साथ_वार्ता_नही_होगीः_सऊदी_अरब
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा है कि क़तर के साथ वार्ता की कोई योजना नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ १२:२६ Asia/Kolkata
  • क़तर के साथ वार्ता नही होगीः सऊदी अरब

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा है कि क़तर के साथ वार्ता की कोई योजना नहीं है।

आदिल अलजुबैर का कहना है कि दोहा के साथ वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि क़तर को चाहिए कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दे।

रोम में इटली के विदेशमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा कि क़तर के साथ वार्ता का कोई कार्यक्रम इसलिए नहीं है क्योंकि मुख्य मुद्दा केवल वार्ता नहीं है बल्कि यह स्पष्ट हो कि आतंकवाद का समर्थन सही है या ग़लत।

आदिल अलजुबैर ने रोम में कहा कि मिस्र, बहरैन, संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब  की स्पष्ट नीति यह है कि आतंकवाद का समर्थन बंद किया जाए।  उन्होंने कहा कि संकट का समाधान बहुत ही सरल है और वह यह है कि क़तर, हमारी मांगों को मानकर उन्हें व्यवहारिक बनाए।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, मिस्र, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात ने क़तर से अपने संबन्ध तोड़ लिए और इन देशों ने क़तर के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।  इन देशों का संकट अभी भी जारी है।