पूरी निर्दयता के साथ इराक़ियों की हत्याएं कींः अमरीकी सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45916-पूरी_निर्दयता_के_साथ_इराक़ियों_की_हत्याएं_कींः_अमरीकी_सैनिक
एक अमरीकी सैनिक ने यह बात स्वीकार की है कि उसने पांच साल के भीतर 2746 इराक़ियों की हत्या की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ ०८:३२ Asia/Kolkata
  • (फाइल फोटो)
    (फाइल फोटो)

एक अमरीकी सैनिक ने यह बात स्वीकार की है कि उसने पांच साल के भीतर 2746 इराक़ियों की हत्या की है।

फाक्स न्यूज़ के अनुसार अमरीका के 48 वर्षीय डेलार्ड जाॅनसन ने बताया है कि सन 2005 से 2010 के बीच इराक़ में प्रवास के दौरान उसने कम से कम 2746 इराक़ियों की हत्या की।  इस निर्मम अमरीकी सैनिक का कहना है कि इराक़ में अपने पांच वर्ष के आवास के दौरान शायद ही कोई एेसा दिन रहा हो जब मैंने किसी इराक़ी की हत्या न की हो।  इस अमरीकी सैनिक ने बताया कि पहली बार उसने इराक़ के समावा नगर में एक बस पर गोलीबारी करके कम से कम 13 इराक़ियों की हत्या कर दी।

विशेष बात यह है कि इस निर्दयी अमरीकी सैनिक को अपनी जघन्य कार्यवाहियों के कारण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में यह अमरीकी सैनिक, मेंटल अस्पताल में भर्ती है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।

उल्लेखनीय है कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों के अत्याचारों की बहुत सी रिपोर्टें इससे पहले भी आई हैं किंतु यह पहली बार है कि जब किसी एक अमरीकी सैनिक ने इतने अधिक इराक़ियों की हत्या की हो।