दाइश से मुक़ाबले का अमरीकी दावा बकवास हैः नूरी मालेकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46026-दाइश_से_मुक़ाबले_का_अमरीकी_दावा_बकवास_हैः_नूरी_मालेकी
इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने मूसिल में दाइश को पराजित करने के बारे मे अमरीका की भूमिका के बारे में वाशिंग्टन के दावे को रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१७ १६:५३ Asia/Kolkata
  • दाइश से मुक़ाबले का अमरीकी दावा बकवास हैः नूरी मालेकी

इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने मूसिल में दाइश को पराजित करने के बारे मे अमरीका की भूमिका के बारे में वाशिंग्टन के दावे को रद्द कर दिया है।

प्रेस टीवी की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने रूसी मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमरीका ने क्षेत्र में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आतंकवादी गुट दाइश के गठन में मदद की और अब वह क्षेत्र में अशांति फैलाने के प्रयास में है।

श्री नूरी मालेकी ने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश और तालेबान में बहुत अधिक समानता पायी जाती है जिसे अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत संघ से संघर्ष के लिए गठित किया था।

इराक़ के उप राष्ट्रपति ने मूसिल में विजय के बारे में कहा कि इराक़ी सेना ने अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते हुए मूसिल को आतंकवादी गुट दाइश के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया और मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में किसी भी विदेशी सेना ने सहायता नहीं की ।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके कुछ घटकों ने 2014 में आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष के बहाने इराक़ में एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का गठन किया और इस गठबंधन ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों को निरंतर निशाना बनाया है। (AK)