फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता तक इस्राईल से संघर्ष जारी रहेगाः फ़िलिस्तीनी राजदूत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46238-फ़िलिस्तीन_की_स्वतंत्रता_तक_इस्राईल_से_संघर्ष_जारी_रहेगाः_फ़िलिस्तीनी_राजदूत
भारत में फ़िलिस्तीनी राजदूत ने ज़ायोनी शासन से संघर्ष के जारी रखने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१७ ०७:१२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता तक इस्राईल से संघर्ष जारी रहेगाः फ़िलिस्तीनी राजदूत

भारत में फ़िलिस्तीनी राजदूत ने ज़ायोनी शासन से संघर्ष के जारी रखने पर बल दिया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अदनान अबू अलहैजा ने नई दिल्ली में पत्रकारों से वार्ता में बैतुल मुकद्दस में मस्जिदुल अक्सा को फिलिस्तीनी नमाज़ियों के लिए बंद करने पर आधारित जायोनी शासन की कार्यवाही की भर्त्सना की और कहा कि फिलिस्तीनी जनता पूरी शक्ति व क्षमता के साथ मुसलमानों के पहले क़िब्ले की स्वतंत्रता तक जायोनी शासन के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि मस्जिदुल अक्सा का संबंध विश्व के समस्त मुसलमानों से है और फिलिस्तीनी जायोनी शासन के अपराधों के मुकाबले में चुप नहीं बैठेंगे।

भारत में फिलिस्तीन के राजदूत ने इसी प्रकार इस बात की ओर संकेत किया कि पिछले वर्ष यूनिस्को ने एक प्रस्ताव में मस्जिदुल अक़्सा को मुसलमानों के लिए एक पवित्र स्थल बताया था और बल देकर कहा कि यूरोपीय संघ सहित बहुत से अंतरराष्ट्रीय संगठन मस्जिदु अक्सा में निर्माण कार्य के रोके जाने के इच्छुक हैं। MM