ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद 52 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46332-ज़ायोनी_सैनिकों_के_हमले_में_1_फ़िलिस्तीनी_शहीद_52_घायल
क़ुद्स शहर और पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद और 52 अन्य घायल हुए। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ १५:०१ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद 52 घायल

क़ुद्स शहर और पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद और 52 अन्य घायल हुए। 

अलमनार के अनुसार, यह झड़प शुक्रवार सुबह से रिपोर्ट मिलने तक जारी थी। 
इस रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन की रेड क्रेसेंट सोसाइटी ने बड़ी संख्या में घायल फ़िलिस्तीनियों का एलाज किया। 
गुरुवार को मस्जिदुल अक़्सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम 113 फ़िलिस्तीनी घायल हुए थे। 
ग़ौरतलब है कि 14 जुलाई को फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प और उसके बाद ज़ायोनी शासन द्वारा मस्जिदुल अक़्सा का गेट बंद किए जाने के कारण अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में तनाव बढ़ गया है। (MAQ/N)