ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद 52 घायल
Jul २८, २०१७ १५:०१ Asia/Kolkata
क़ुद्स शहर और पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प में 1 फ़िलिस्तीनी शहीद और 52 अन्य घायल हुए।
अलमनार के अनुसार, यह झड़प शुक्रवार सुबह से रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।
इस रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन की रेड क्रेसेंट सोसाइटी ने बड़ी संख्या में घायल फ़िलिस्तीनियों का एलाज किया।
गुरुवार को मस्जिदुल अक़्सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम 113 फ़िलिस्तीनी घायल हुए थे।
ग़ौरतलब है कि 14 जुलाई को फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प और उसके बाद ज़ायोनी शासन द्वारा मस्जिदुल अक़्सा का गेट बंद किए जाने के कारण अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में तनाव बढ़ गया है। (MAQ/N)
टैग्स