इराक़ में अभी भी 7 हज़ार तकफ़ीरी आतंकवादी मौजूद हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46346-इराक़_में_अभी_भी_7_हज़ार_तकफ़ीरी_आतंकवादी_मौजूद_हैं
इराक़ी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि देश में क़रीब 7 हज़ार दाईशी आतंकवादी मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ २०:३६ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अभी भी 7 हज़ार तकफ़ीरी आतंकवादी मौजूद हैं

इराक़ी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि देश में क़रीब 7 हज़ार दाईशी आतंकवादी मौजूद हैं।

शुक्रवार की रात इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों ने उल्लेख किया कि दाइश के क़ब्ज़े से मूसिल की आज़ादी के बावजूद, 7 हज़ार आतंकवादी देश में मौजूद हैं, जिनमें से 4 हज़ार सक्रिय हैं और 3 हज़ार उनके सहयोगी हैं।

इराक़ी अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया में दाइश के लगभग 12 हज़ार आतंकवादी सक्रिय हैं।

ग़ौरतलब है कि इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलअबादी ने 10 जुलाई को आधिकारिक रूप से दाइश के क़ब्ज़े से मूसिल की आज़ादी का एलान किया था।

दाइश ने अमरीका और इस्राईल के समर्थन से 2014 में इराक़ के एक बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था। msm