यमनी फ़ोर्सेज़ के गाइडेड मीज़ाईल से यूएई का एक पोत तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46412-यमनी_फ़ोर्सेज़_के_गाइडेड_मीज़ाईल_से_यूएई_का_एक_पोत_तबाह
यमनी फ़ोर्सेज़ ने स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के जियालों के साथ मिलकर देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत तइज़ के तट से दूर एक मीज़ाईल कार्यवाही में यूएई के एक पोत को निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१७ ०१:५६ Asia/Kolkata
  • यमनी फ़ोर्सेज़ के गाइडेड मीज़ाईल से यूएई का एक पोत तबाह

यमनी फ़ोर्सेज़ ने स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के जियालों के साथ मिलकर देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत तइज़ के तट से दूर एक मीज़ाईल कार्यवाही में यूएई के एक पोत को निशाना बनाया।

एक सैन्य सूत्र के हवाले से अरबी भाषी अलमसीरह टीवी चैनल के अनुसार,

इस पोत को शनिवार को दोपहर बाद तटवर्ती शहर मुख़ा के निकट जलक्षेत्र में गाइडेड मीज़ाईल से निशाना बनाया गया। मुख़ा राजधानी सनआ से लगभग 346 किलोमीटर दूर है।

यमन की नौसेना अकैडमी के प्रमुख मोहम्मद अली अलक़ादेरी ने कहा कि यह पोत स्पष्ट रूप से एरीट्रिया के तटवर्ती शहर असाब से यमन जंगी सामान पहुंचा रहा था।

इस घटना से एक हफ़्ते के भीतर, यमनी फ़ोर्सेज़ अपने घटकों के सहयोग से पश्चिमी प्रांत हुदैदा के तट से दूर सऊदी गठबंधन की एक गनबोट को तबाह कर चुकी है।

ग़ौरतलब है कि यमन पर सऊदी अरब के हमले 26 मार्च 2015 से जारी हैं। इन हमलों में अब तक 12000 से ज़्यादा आम नागरिक हताहत, दसियों हज़ार घायल और दसियों लाख विस्थापित हुए हैं। (MAQ/N)