बग़दाद में आतंकवादी हमलों में 6 की मौत 5 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46426-बग़दाद_में_आतंकवादी_हमलों_में_6_की_मौत_5_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में विभिन्न आतंकवादी हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१७ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकवादी हमलों में 6 की मौत 5 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में विभिन्न आतंकवादी हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं।

बग़दाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साद काज़िम का कहना है कि दक्षिणी बग़दाद के यूसुफ़िया इलाक़े में एक चैक पोस्ट पर आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

काज़िम ने बताया कि बग़दाद के अलहुर्रिया, तालेबिया और अश्शरुता राबेआ इलाक़ों में सशस्त्र आतंकवादियों के हमलों में 3 नागरिकों की मौत हो गई।

पश्चिमी बग़दाद के एक व्यापारिक केन्द्र के निकट एक बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। msm