कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का बग़दाद की ओर से विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46574-कुर्दिस्तान_में_जनमत_संग्रह_का_बग़दाद_की_ओर_से_विरोध
इराक़ की सरकार ने इस देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१७ १०:२२ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का बग़दाद की ओर से विरोध

इराक़ की सरकार ने इस देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का विरोध किया है।

इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने कहा है कि इस जनमत संग्रह का उद्देश्य, इराक़ को तोड़ना है।  उन्होंने कहा कि वास्तव में इराक़ को तोड़ने की यह भूमिका है।

अलमयादीन टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में इराक़ के उप राष्ट्रपति ने कहा कि इस जनमत संग्रह का कोई क़ानूनी अधिकारी नहीं है।  नूरी मालेकी ने कहा कि कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह के हित में कोई भी देश नहीं है।उन्होंने कहा कि इस्राईली हितों को दृष्टिगत रखते हुए इराक़ और सीरिया के टुकड़े करने के उद्देश्य से इस जनमत संग्रह की योजना बनाई गई है।

इराक़ के उप राष्ट्रपति ने कहा कि इराक़ और सीरिया के सैनिकों की हालिया विजय तथा फ़ार्स की खाड़ी के देशों के बीच उभरे मतभेदों के बाद आतंवादियों का ज़ोर टूटने से क्षेत्रीय समीकरण, बग़दाद और दमिश्क़ के हित में परिवर्तित होते जा रहे हैं।