इराक़ी युद्धक विमानों की कार्यवाही में 170 तकफ़ीरी आतंकवादी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46906-इराक़ी_युद्धक_विमानों_की_कार्यवाही_में_170_तकफ़ीरी_आतंकवादी_हताहत
इराक़ी वायु सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ एक अभियान के दौरान 170 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१७ १९:५५ Asia/Kolkata
  • इराक़ी युद्धक विमानों की कार्यवाही में 170 तकफ़ीरी आतंकवादी हताहत

इराक़ी वायु सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ एक अभियान के दौरान 170 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

रविवार को इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि सलाहुद्दीन में इराक़ी वायु सेना ने दाइश को भारी नुक़सान पहुंचाते हुए 170 से भी अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

इस बयान में उल्लेख किया गया है कि इराक़ी सेना ने अभियान के दौरान दाइश के दो ठिकानों की पहचान करके उन्हें ध्वस्त कर दिया और बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के हथियारों और गोला बारूद को नष्ट कर दिया।

इस बीच इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि बग़दाद ने उस युद्ध में जीत हासिल की है, जिसमें 120 देशों के आतंकवादी शामिल थे और दाइश का समर्थन कर रहे थे। msm