अमेरिकी सैनिकों का एक दल यमन पहुंचा
Aug ०७, २०१७ ०९:३० Asia/Kolkata
यमनी सूत्रों ने सूचना दी है कि अमेरिकी सैनिकों का एक दल यमन के पूर्व में पहुंचा है।
यमन के एक सैनिक सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि अमेरिका और संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों ने यमन के शबवा प्रांत के तेल और गैस के कुंओं पर वर्चस्व जमा लिया है।
अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय के प्रवक्ता कैप्टन जेफ़ डेविस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका के विशेष सैनिक संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों के साथ मिलकर यमन में अलक़ाएदा के ठिकानों पर हमला करेंगे और इसी प्रकार आतंकवादी हमलों में उसकी क्षमता को कमज़ोर बनाने में एक दूसरे की सहायता करेंगे। MM
टैग्स