क़तर को हमारी चिंताओं को समझना चाहिएः अस्सीसी
Aug ०८, २०१७ १३:४७ Asia/Kolkata
मिस्र के राष्ट्रपति का कहना है कि क़तर को हमारी और फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद की चिंताओं को समझना चाहिए।
स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने सोमवार को क़ाहेरा में कुवैत के विदेशमंत्री "सबाह अलख़ालिद अलहम्द अस्सबाह" के साथ मुलाक़ात में कहा कि मिस्र, बहरैन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने दोहा के साथ संबन्ध सामान्य करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं जिनको क़तर को व्यवहारिक बनाना होगा। हालांकि क़तर ने इन शर्तों को पहले ही रद्द कर दिया है।
ज्ञात रहे कि क़तर और कुछ अरब देशों के बीच जारी मतभेदों को समाप्त करने के उद्देश्य से क़ुवैत, मध्यस्थता के लिए प्रयासरत है किंतु अबतक इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया है।
टैग्स