सऊदी अरब, इस्राईल से संबंध बढ़ाने के प्रयास मेंः रायअलयौम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47166-सऊदी_अरब_इस्राईल_से_संबंध_बढ़ाने_के_प्रयास_मेंः_रायअलयौम
अरब जगत के प्रसिद्ध समाचार पत्र रायअलयौम ने गुरुवार के अपने संस्करण में विकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेज़ों के आधार पर लिखा कि वर्ष 2006 में सऊदी अरब की प्रसिद्ध हस्तियों ने खुलकर कहा था कि अब इस्राईल को दुश्मन नहीं समझना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१७ १७:५२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, इस्राईल से संबंध बढ़ाने के प्रयास मेंः रायअलयौम

अरब जगत के प्रसिद्ध समाचार पत्र रायअलयौम ने गुरुवार के अपने संस्करण में विकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेज़ों के आधार पर लिखा कि वर्ष 2006 में सऊदी अरब की प्रसिद्ध हस्तियों ने खुलकर कहा था कि अब इस्राईल को दुश्मन नहीं समझना चाहिए।

समाचार पत्र लिखता है कि सऊदी अरब की इन प्रसिद्ध हस्तियों का कहना था कि इस्राईल से एक अनौपचारिक घटक के रूप में निकट होना चाहिए और इसी आधार पर वर्ष 2008 में इस्राईल और सऊदी अरब के बीच संबंध स्थापित हुए और उसके बाद से तेल अवीव और रियाज़ को एक दूसरे से निकट करने के लिए बहुत अधिक प्रयास किए गये।

विकीलीक्स की ओर से जारी दस्तावेज़ों के आधार पर सऊदी अरब के वरिष्ठ सैन्य कमान्डर नाएफ़ बिन अहमद बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने एक लेख में यह बयान किया था कि इस्राईल के साथ किस प्रकार संबंध स्थापित किए जाएं।  उन्होंने अपने लेख में तेल अवीव के साथ सऊदी अरब के संंबंधों की आवश्यकता की बात भी कही थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर इस्राईल के साथ सामाजिक और द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के लिए सऊदी अरब के छात्रों को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में भेजा गया। (AK)