अमरीकी ने कुर्दों को भेजे 900 ट्रक हथियार, तुर्की चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47198-अमरीकी_ने_कुर्दों_को_भेजे_900_ट्रक_हथियार_तुर्की_चिंतित
तुर्की का कहना है कि अमरीका की ओर से कुर्दों को दी जाने वाली सहायता से आतंकवाद बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१७ १२:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीकी ने कुर्दों को भेजे 900 ट्रक हथियार, तुर्की चिंतित

तुर्की का कहना है कि अमरीका की ओर से कुर्दों को दी जाने वाली सहायता से आतंकवाद बढ़ रहा है।

तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चावूश ने कहा है कि अमरीका की ओर से उत्तरी सीरिया के कुर्दों को दी जाने वाली सैन्य सहायता से जहां आतंकवाद में विस्तार हो रहा है वहीं पर क्षेत्र में अशांति भी बढ रही है।

तुर्की सरकार का कहना है कि दाइश से मुक़ाबले के बहाने अमरीका ने उत्तरी सीरिया में कुर्दों के लिए 900 से अधिक ट्रकों पर हथियार और गोलाबारूद भेजे हैं।  अमरीका की ओर से कुर्दों को दी जाने वाली सैन्य सहायता को लेकर तुर्की और अमरीका के बीच तनाव चला आ रहा है।

राजनैतिक टीकाकारों का मानना है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के बारे में अमरीका और तुर्की दोनों ने दोहरे मानदंड अपना रखे हैं।  दोनो ही देश एक-दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हैं। उल्लेखनीय है कि इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों के हाथों इस देश की जनता के जनसंहार में तुर्की तथा अमरीका दोनोे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो कोई ढकी-छिपी बात नहीं है।