दाइश का सिर कुचलने के लिए हर समय तैयारः हिज़बुल्लाह
Aug १३, २०१७ ११:०९ Asia/Kolkata
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़बुल्लाह ने एलान किया है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में वह हमेशा सेना का साथ देने के लिए तैयार है।
लेबनान की संसद में हिज़बुल्लाह से संबन्धित धड़े, "अलवफ़ा लिलमुक़ावेमा" ने रविवार को घोषणा की है कि दाइश के विरुद्ध युद्ध में हिज़बुल्लाह कभी भी लेबनान की सेना को अकेला नहीं छोड़गा।
उल्लेखनीय है कि जूलाई में लेबनान की सेना ने हिज़बुल्लाह के जियालों के साथ मिलकर लेबनान और सीरिया की सीमा पर स्थित अरसाल को आतंकवादियों से स्वतंत्र करा लिया था। यह क्षेत्र तीन वर्षों के बाद आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। इस अभियान में हिज़बुल्लाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
टैग्स