यमन युद्ध से बाहर निकलना चाहते हैंः मुहम्मद बिन सलमान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47412-यमन_युद्ध_से_बाहर_निकलना_चाहते_हैंः_मुहम्मद_बिन_सलमान
सऊदी अरब के युवराज और रक्षामंत्री का कहना है कि अब हम यमन युद्ध से बाहर आना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१७ १४:२७ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध से बाहर निकलना चाहते हैंः मुहम्मद बिन सलमान

सऊदी अरब के युवराज और रक्षामंत्री का कहना है कि अब हम यमन युद्ध से बाहर आना चाहते हैं।

मुहम्मद बिन सलमान ने यह बात अमरीकी अधिकारियों के साथ वार्ता में कही है।  उन्होंने कहा कि दो वर्षों से अधिक समय से जारी यमन युद्ध से सऊदी अरब अब बाहर निकलना चाहता है।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह बात वाशिग्टन में संयुक्त अरब इमारात के राजदूत यूसुफ़ अलओतैबा के हैक किये गए ई-मेल्स से पता चली है।सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने इस्राईल में अमरीका के पूर्व राजदूत और अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बातचीत के दौरान यमन युद्ध से बाहर निकलने की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर बम्बारी शुरू कर रखी है जो अभी भी जारी है। इस बमबारी में हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।  सऊदी अरब की ओर से यमन पर किये जाने वाले हमलों से  यमन की मूलभूत संरचनाएं ध्वस्त होकर रह गई हैं।  इसपर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।