इराक़, 2 अमरीकी सैनिकों की मौत, 5 घायल
अमरीका ने दावा किया है कि उसके सैनिक तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ एक अभियान में भाग ले रहे थे।
अमरीकी कमांडर लेफ़्टिनेंट जनरल स्टीफ़न टाउनसैंड ने इसे अमरीका के लिए एक बड़ा झटका बताया है।
दाइश ने अमरीकी सैनिकों की मौत की ज़िम्मेदारी लेते हुए एक ऑनलाइन बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उसके सदस्यों ने ग्रैड रॉकेटों से उत्तरी तल-अफ़र में अमरीकी सैनिकों पर हमला किया। मूसिल की आज़ादी के बावजूद, इराक़ का यह शहर अभी भी दाइश के क़ब्ज़े में है।
मूसिल जिसे दाइश ने अपनी तथाकथित ख़िलाफ़त की राजधानी बनाया था, जुलाई में आठ महीने लम्बे अभियान के बाद आज़ाद करा लिया गया।
मूसिल में दाइश द्वारा भारी तबाही के बावजूद, इस शहर के पीड़ित एवं विस्थापित लोगों ने अपने शहर की आज़ादी का दिल खोलकर स्वागत किया और इराक़ी सेना का आभार जताया। msm