इस्राईली प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी का आदेश जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47744-इस्राईली_प्रधानमंत्री_की_गिरफ्तारी_का_आदेश_जारी
वर्ष 2015 में भी स्पेन की एक अदालत ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए मानवता प्रेमी सहायता लेकर जा रहे मरमरा जहाज़ पर हमले के कारण बिन यामिन नेतेनयाहू की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१७ ०९:३० Asia/Kolkata
  • इस्राईली प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी का आदेश जारी

वर्ष 2015 में भी स्पेन की एक अदालत ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए मानवता प्रेमी सहायता लेकर जा रहे मरमरा जहाज़ पर हमले के कारण बिन यामिन नेतेनयाहू की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

वर्ष 2010 में ग़ज्ज़ा पट्टी के लिए मानवता प्रेमी सहायता लेकर जाने वाले मरमरा जहाज़ पर इस्राईली सैनिकों ने हमला कर दिया था जिसमें 10 कार्यकर्ता मारे  गये जबकि कई घायल हुए थे।

ब्रिटिश समाचार पत्र इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि स्पेन की एक अदालत के जज ने एक आदेश जारी किया जिसके अनुसार इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू और तत्कालीन मंत्रीमंडल के 7 अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।

इन सबको वर्ष 2010 में मरमरा ज़हाज़ पर हमला करने का दोषी पाया गया है और अगर ये लोग स्पेन गये तो वहां पहुंचते ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसी मध्य जायोनी शासन के विदेशमंत्रालय ने शनिवार की रात को घोषणा की है कि इस्राईल स्पेन के अधिकारियों के सहयोग से इस आदेश को निरस्त कराने के प्रयास में है।

वर्ष 2015 में भी स्पेन की एक अदालत ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए मानवता प्रेमी सहायता लेकर जा रहे मरमरा जहाज़ पर हमले के कारण बिनयामिन नेतेनयाहू की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2010 में मानवता प्रेमी कार्यकर्ताओं का एक दल मानवता प्रेमी सहायता लेकर फिलिस्तीन के ग़ज़्ज़ा पट्टी नगर जा रहा था ताकि वह ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन को तोड़ सके परंतु इस्राईली कमांडोज ने मरमरा जहाज़ को रोक लिया और मानवताप्रेमी दल के 10 कार्यकर्ताओं की गोली मार हत्या कर दी और कुछ दूसरों को घायल कर दिया।

वर्ष 2006 से इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है। MM