जर्मनी, आतंकवादियों का स्वर्गः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47798-जर्मनी_आतंकवादियों_का_स्वर्गः_तुर्की
तुर्की का कहना है कि जर्मनी, आतंकवादियों का स्वर्ग बनता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१७ ०४:५८ Asia/Kolkata
  • जर्मनी, आतंकवादियों का स्वर्गः तुर्की

तुर्की का कहना है कि जर्मनी, आतंकवादियों का स्वर्ग बनता जा रहा है।

तुर्की के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि आतंकवादियों को मिलने वाले समर्थन के कारण जर्मनी, आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।  बेकिर बूज़दाग़ ने जर्मनी पर पीकेके और गोलेन गुट के लोगों के के समर्थन का आरोप लगाया है।

हालिया कुछ महीनों के दौरान कुछ बातों को लेकर तुर्की और जर्मनी में तनाव तेज़ी से बढ़ा है।  इन बातों में से एक, तुर्की के संविधाना में संशोधन के लिए जनमत संग्रह भी है।  इसके अतिरिक्त तुर्की में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह के बारे में जर्मनी के दृष्टिकोण से तुर्की नाराज़ है।  जर्मनी ने विफल विद्रोह के बाद तुर्की में व्यापक स्तर पर लोगों की गिरफ़्तारी की निंदा की थी।  जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों का कहना है कि तुर्की में हुए विफल सैन्य विद्रोह के बाद विद्रोह की आड़ में सरकार विरोधियों का दमन किया जा रहा है।  तुर्की का आरोप है कि जर्मनी, पीकेके के आतंकवादियों और गोलेन समर्थकों को अपने यहां शरण दे रहा है जिन्हें तुर्की अपना शत्रु मानता है।