कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का विचार ही ग़लतः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47944-कुर्दिस्तान_में_जनमत_संग्रह_का_विचार_ही_ग़लतः_तुर्की
तुर्की के विदेशमंत्री ने इराक़ के कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह कराए जाने का खुलकर विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१७ ११:२० Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का विचार ही ग़लतः तुर्की

तुर्की के विदेशमंत्री ने इराक़ के कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह कराए जाने का खुलकर विरोध किया है।

मौलूद चावूश आग़लू ने कहा है कि इराक़ के कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह कराए जाने का विचार ही ग़लत है न कि उसके कराए जाने पर बल।  उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी ग़लती है।

तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चावूश आग़लू ने बुधवार को बग़दाद में इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बग़दाद और अरबील के मतभेद वार्ता के माध्यम से हल हो सकते हैं। ज्ञात रहे कि इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी ने मंगलवार को कुर्दिस्तान के धर्मगुरुओं से मुलाक़ात में कहा था कि इस क्षेत्र में प्रस्तावित जनमत संग्रह 25 सितंबर 2017 को ही आयोजित होगा।  उन्होंने कहा कि वे जनमत संग्रह के विरोधियों की बात नहीं मानेंगे लेकिन बग़दाद के साथ वार्ता जारी रखेंगे।