वार्ता से पहले क़तर से माफ़ी मांगी जायेः दोहा
सऊदी अरब और उसके घटकों ने 5 जून वर्ष 2017 से क़तर से अपने कूटनियक संबंध तोड़ लिये हैं
क़तर के प्रतिरक्षामंत्री ने गुरूवार की सुबह कहा कि जिन देशों ने क़तर का परिवेष्टन किया है उन्हें चाहिये कि वे दोहा के वार्ता में भाग लेने से पहले क़तर से माफी मांगे और क़तर के खिलाफ प्रतिबंधों को समाप्त करें।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ख़ालिद बिन मोहम्मद अलअतिया ने कहा कि दोहा ने क़तर की संप्रभुता के सम्मान की शर्त के साथ वार्ता हेतु बारमबार अपनी तत्परता की घोषणा की है।
सऊदी अरब और उसके घटकों मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन ने 5 जून वर्ष 2017 से क़तर से अपने कूटनियक संबंध तोड़ लिये हैं और उसके साथ अपनी हवाई, समुद्री और ज़मीनी सीमाओं को बंद कर दिये हैं।
इन चारों देशों ने क़तर पर आरोप लगाया है कि उसकी नीतियां सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के अनुरूप नहीं हैं। MM