क़तर और रूस के सैन्य संबंध और अधिक विस्तृत होंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48044-क़तर_और_रूस_के_सैन्य_संबंध_और_अधिक_विस्तृत_होंगे
रूस और क़तर के रक्षामंत्रियों ने सैन्य संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार विमर्श किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २५, २०१७ ००:३४ Asia/Kolkata
  • क़तर और रूस के सैन्य संबंध और अधिक विस्तृत होंगे

रूस और क़तर के रक्षामंत्रियों ने सैन्य संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार विमर्श किया है।

अलजज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगो और क़तर के रक्षामंत्री ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतिया ने मास्को में मुलाक़ात में सैन्य प्रशिक्षण और सैन्य अनुभवों के स्थानांतरण की संभावना के विषय सहित द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के विषय पर चर्चा की।

रूस और क़तर के रक्षामंत्रियों ने इसी प्रकार मध्यपूर्व के परिवर्तनों के बारे में भी विचार विमर्श किया।

क़तर के रक्षामंत्री ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतिया ने इस मुलाक़ात में कहा कि रूस की उनकी यात्रा, रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार के लिए क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद बिन ख़लीफ़ा आले सानी के आदेश से अंजाम पायी है।

क़तर के रक्षामंत्री ने इस मुलाक़ात में रूस की नवीन सैन्य तकनीक से लाभ उठाने की भी मांग की है।