मूसिल, सामूहिक क़ब्र में 500 लोगों के शव मिले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48100-मूसिल_सामूहिक_क़ब्र_में_500_लोगों_के_शव_मिले
इराक़ी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घोषणा की कि नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल शहर में दाशइ के आतंकवादियों की जेल के निकट से एक सामूहिक क़ब्र मिली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ ०४:१३ Asia/Kolkata
  • मूसिल, सामूहिक क़ब्र में 500 लोगों के शव मिले

इराक़ी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घोषणा की कि नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल शहर में दाशइ के आतंकवादियों की जेल के निकट से एक सामूहिक क़ब्र मिली है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस सामूहिक़ क़ब्र में 500 आम लोगों की लाशें मिली हैं जिन्हें दाइश के आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था।

इससे पहले भी इराक़ी सुरक्षा बलों को दाइश के आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से बहुत सी सामूहिक क़ब्रे मिली हैं।

आतंकवादी गुट दाइश ने 2014 को अमरीका और उसके पश्चिमी व अरब घटकों के वित्तीय व सामरिक समर्थन से इराक़ पर हमला करके एक बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था। दाइश के आतंकियों ने स्थानीय लोगों के ख़िलाफ़ जघन्य अपराध किए थे।

इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान अब तक दाइश के नियंत्रण से बहुत से क्षेत्रों को स्वतंत्र करा चुके हैं और इराक़ में दाइश अंतिम सांसें ले रहा है। (AK)