इराक़ में भी अमरीका द्वारा आम नागरिकों का जनसंहार यथावत जारी
अमरीका के नेतृत्व में दाइश विरोधी गठजोड़ के विमानों की बमबारी में इराक़ के 9 आम नागरिक मारे गये हैं। यह लोग इराक के " हुवैजा" नगर में मारे गये।
अमरीकी गठजोड़ ने हालिया दिनों में एक बयान जारी करके सीरिया और इराक़ में अपने हवाई हमलों के दौरान कम से कम 624 आम नागरिकों को मारने की बात स्वीकार की थी लेकिन सूत्रों का कहना है कि अमरीकी गठजोड़ की बमबारी में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा है।
इराक़ और सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमलों पर नज़र रखने वाले संगठन " एयरवाॅर्स" ने हालिया दिनों में बताया है कि सन 2014 से अब तक लगभग 3000 आम नागरिक इराक और सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमलों में मारे जा चुके हैं।
अमरीका ने हालिया वर्षों में आतंकवादी संगठन दाइश के खिलाफ लड़ाई के बहाने इराक़ और सीरिया में बड़ी संख्या में आम नागरिकों को निशाना बनाया है।
आतंकवादी संगठन दाइश को अमरीका और उसके घटकों ने इराक़ और सीरिया में अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया और उनकी नाकामी का अनुमान लगाने के बाद उनके खिलाफ युद्ध के बहाने, इन आतंकवादियों की मदद कर रहा है। (Q.A.)