​​​​​​​बग़दाद में कार बम का धमाका, कई हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48254-बग़दाद_में_कार_बम_का_धमाका_कई_हताहत_व_घायल
​​​​​​​इराक़ की राजधानी बग़दाद में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 2 आम लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ १०:५६ Asia/Kolkata
  • ​​​​​​​बग़दाद में कार बम का धमाका, कई हताहत व घायल

​​​​​​​इराक़ की राजधानी बग़दाद में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 2 आम लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हुए।

अलआलम के अनुसार, यह धमाका सोमवार को पूर्वी बग़दाद के ‘अलवा जमीला’ मोहल्ले में हुआ। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्थल का घेराव कर लिया और एम्ब्यूलेंस घटना स्थल रवाना हुयीं।

रविवार को बग़दाद में 2 आतंकवादी धमाके में 11 आम लोग हताहत या घायल हुए थे।

ग़ौरतलब है कि दाइश के आतंकी, नैनवा प्रांत में इराक़ी सुरक्षा बलों के हाथों एक के बाद एक हार मिलने के बाद, इराक़ के अनेक शहरों में अंधाधुंध धमाके व जनसंहार कर रहे हैं। (MAQ/N)