8 ब्रिटिश नागरिक साइकिल द्वारा हज के लिए मक्का पहुंचे
8 ब्रिटिश नागरिक साइकिल द्वारा 2 हज़ार मील का सफ़र तय करके हज के लिए मक्का पहुंचे हैं।
इन लोगों ने यह चुनौती 6 हफ़्तों में पूरी की और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, इटली, ग्रीस और मिस्र होते हुए मक्का पहुंचे।
यह ब्रिटेन के विभिन्न इलाक़ों के रहने वाले हैं और हज यात्रा शुरू करने से पहले इन्होंने 3 महीने तक इसका प्रशिक्षण लिया।
उन्हें रास्ते में बारिशों और मिस्र के तपते हुए रेगिस्तान की गर्मी का सामना करना पड़ा।
हज यात्रा के दौरान, जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें ठहरने के लिए जगह दी और भोजन का प्रबंध किया।
मदीने में मस्जिदुन्नबी पर पहुंचकर अब्दुल मुख़ीत ने मीडिया से बात करते हुए अपनी इस यात्रा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, हरम में चलते हुए मुझे इतनी ख़ुशी हो रही है कि मैं अपनी भावना को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। msm