इराक़, दाइश के अंतिम गढ़ अयाज़िया में घमासान की लड़ाई जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48406-इराक़_दाइश_के_अंतिम_गढ़_अयाज़िया_में_घमासान_की_लड़ाई_जारी
इराक़ी सेना देश में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के अंतिम गढ़ अल-अयाज़िया में आतंकवादियों का बड़ी तेज़ी से सफ़ाया कर रही है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
  • इराक़, दाइश के अंतिम गढ़ अयाज़िया में घमासान की लड़ाई जारी

इराक़ी सेना देश में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के अंतिम गढ़ अल-अयाज़िया में आतंकवादियों का बड़ी तेज़ी से सफ़ाया कर रही है

दाइश के आतंकवादी इराक़ में सीरिया की सीमा से लगे अपने आख़री गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताक़त झोंक रहे हैं।

इराक़ी सेना का कहना है कि अल-अयाज़िया पर पूर्ण निंयत्रण के साथ ही देश में पूर्ण विजय का एलान कर दिया जाएगा।

इराक़ी ख़ुफ़िया एजेंसियों की सूचना के मुताबिक़, दाइश के सैकड़ों आतंकवादी तलअफ़र से फ़रार होकर अल-अयाज़िया में घरों में छुपे हुए हैं।

दाइश के ख़िलाफ़ अल-अयाज़िया में जारी सैन्य अभियान को अब तक का सबसे कड़ा मुक़ाबला क़रार दिया जा रहा है, इसलिए कि अब आतंकवादियों के पास भाग कर कहीं छुपने की भी जगह नहीं है।

अल-अयाज़िया में घमासान की लड़ाई जारी है और तकफ़ीरी आतंकवादी बड़ी संख्या में आत्मघाती धमाके कर रहे हैं।

अभियान में शामिल एक इराक़ी सैन्य अधिकारी ने नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दाइश के ख़िलाफ़ अंतिम मोर्चे पर घमसान की लड़ाई जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

इस अधिकारी का कहना था कि अल-अयाज़िया में तकफ़ीरी आतंकवादियों की पहली रक्षा पंक्ति को तोड़ना मूसिल के पुराने इलाक़े को आज़ाद कराने से अधिक कठिन था। msm