इराक़ी सेना का अगला लक्ष्य क्या होगा?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48461-इराक़ी_सेना_का_अगला_लक्ष्य_क्या_होगा
उत्तरी नैनवा प्रांत के रणनैतिक क्षेत्र तलअफ़र की स्वतंत्रता के बाद इराक़ी सेना ने कहा है कि सेना का अगला लक्ष्य, हवीजा क्षेत्र या फ़ुरात नदी के मध्य भाग की स्वतंत्रता होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१७ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना का अगला लक्ष्य क्या होगा?

उत्तरी नैनवा प्रांत के रणनैतिक क्षेत्र तलअफ़र की स्वतंत्रता के बाद इराक़ी सेना ने कहा है कि सेना का अगला लक्ष्य, हवीजा क्षेत्र या फ़ुरात नदी के मध्य भाग की स्वतंत्रता होगा।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के संयुक्त अभियान के प्रवक्ता जनरल यहिया रसूल ने गुरुवार की रात पत्रकारों से बात करते हुए यह बताया कि किसी प्रकार आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से तलअफ़र स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना एक साथ कई अभियान आरंभ कर सकती है। उन्होंने कहा कि तलअफ़र की स्वतंत्रता के बाद हमारे पास दो विकल्प हैं या तो हम करकूक प्रांत के हवीजा शहर की स्वतंत्रता का अभियान करेंगे या फ़ुरात नदी के मध्य भाग की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ करेंगे।

इराक़ी सेना के जनरल ने कहा कि इराक़ी सेना उन क्षेत्रों में जहां दाइश के आतंकी मौजूद हैं, दाइश की ताक़त को कमज़ोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मूसिल या तलअफ़र जैसे स्वतंत्र हुए क्षेत्रों में दाइश को वापसी की अनुमति नहीं देंगे।

इराक़ी सेना के संयुक्त अभियान के प्रवक्ता ने कहा कि तलअफ़र की स्वतंत्रता के बाद ही इराक़ी युद्धक विमानों ने हवीजा के निवासियों को यह संदेश दे दिया है कि उनका क्षेत्र भी शीघ्र ही आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र होने वाला है। (AK)