सऊदी अरब के विदेश मंत्री के बेतुके दावे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48673-सऊदी_अरब_के_विदेश_मंत्री_के_बेतुके_दावे
“सऊदी अरब” के विदेश मंत्री “आदिल अलजुबैर” ने एक बार फिर झूठा दावा करते हुए ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep ०६, २०१७ २१:२७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के विदेश मंत्री के बेतुके दावे

“सऊदी अरब” के विदेश मंत्री “आदिल अलजुबैर” ने एक बार फिर झूठा दावा करते हुए ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्री, “आदिल अलजुबैर” ने “लंदन” में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि “ईरान के साथ संबंधों को बहाल करने के लिए, यह आवश्यक है कि सबसे पहले तेहरान क्षेत्र के बारे में अपनी नीतियों को बदले”

सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि हज के समय ईरान के साथ हुई बातचीत का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि रियाज़ और तेहरान के रिश्ते बहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हज के अवसर पर हुई बातचीत का संबंध राजनीति संपर्कों से बिल्कुल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने ऐसे समय में ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है, जब सीरिया और यमन में आले सऊद शासन की नीतियां पूरी तरह विफल रही हैं। आदिल अलजुबैर सऊदी सरकार की विफलताओं को झुपाने के लिए बार-बार ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं।

सऊदी विदेश मंत्री ने “क़तर” के साथ “सऊदी अरब”, “संयुक्त अरब अमीरात”, “बहरैन” और “मिस्र” के बीच मतभेदों के बारे में भी कहा कि अगर क़तर के साथ मतभेद अगले दो सालों तक जारी रहते हैं, तो भी सऊदी सरकार के नज़दीक उसका कोई महत्व नहीं है। (RZ)