ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन समाप्त कराने के लिए प्रयासरत हैंः क़तर
क़तर ने कहा है कि वह ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन समाप्त कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
क़तर ने एलान किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के ग्यारह साल पुराने परिवेष्टन को वह हटवाने के प्रयास में लगा हुआ है।
फ़िलिस्तीन अलयौम वेबसाइट के अनुसार क़तर के विदेशमंत्री "मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी" तथा हमास के राजनीतिक मामलों के प्रभारी इस्माईल हनिया के बीच टेलिफोन वार्ता में इस विषय पर चर्चा की गई। इस टेनिफोन वार्ता में ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
क़तर के विदेशमंत्री ने कहा कि दोहा के निकट फ़िलिस्तीन समस्या को विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हम फ़िलिस्तीनी गुटों में एकता स्थापित करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने सन 2006 से ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है। यह अवैध शासन, ग़ज़्ज़ावासियों के लिए किसी प्रकार की वस्तु को ग़ज़्ज़ा जाने नहीं दे रहा है। मौलिक आवश्यकता वाली वस्तुओं के ग़ज़्ज़ा न पहुंचने के कारण वहां पर हर प्रकार का संकट सिर उभार रहा है। इसी बीच सैकड़ों फ़िलिस्तीनी, दवाइयों के अभाव में मर चुके हैं।